ension after stone pelting on procession in Jahazpur, people adamant on taking out procession again, strict police monitoring continues-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 7, 2026 6:43 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जहाजपुर में जुलूस पर पथराव के बाद तनाव, दोबारा जुलूस निकालने पर अड़े लोग, पुलिस की सख्त निगरानी जारी

khaskhabar.com: रविवार, 15 सितम्बर 2024 10:22 AM (IST)
जहाजपुर में जुलूस पर पथराव के बाद तनाव, दोबारा जुलूस निकालने पर अड़े लोग, पुलिस की सख्त निगरानी जारी
शाहपुरा। शाहपुरा के जहाजपुर में 14 सितंबर को जल झूलनी एकादशी के जुलूस पर हुए पथराव के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। घटना के बाद लोग पालकी (बेवाण) को कल्याण मंदिर के पास रखकर धरने पर बैठ गए थे, और हालांकि धरना रात में खत्म हो गया, लेकिन पालकी अभी भी वहीं है। रविवार को ही इसके संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा। बाजार बंद हैं, और कस्बे में पुलिस की कड़ी निगरानी है। जल झूलनी एकादशी के जुलूस के दौरान शनिवार को पथराव हुआ, जिसमें एक 8 साल का बच्चा समेत कई लोग घायल हुए। इसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ा, और विधायक गोपीचंद मीणा की अगुवाई में धरना शुरू किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उस इमारत को तोड़ने की मांग की, जिससे पथराव हुआ था। जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत और एसपी राजेश कांवट ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की। प्रशासन ने इमारत के दस्तावेजों की मांग की है, और दो अवैध निर्माणों पर नोटिस जारी किए गए हैं। रात में कुछ छुटपुट घटनाएं भी दर्ज हुईं, पर पुलिस सतर्क रही।
लोगों का आरोप है कि जिस इमारत से पथराव हुआ, वहाँ अवैध हथियार भी हो सकते हैं। उन्होंने इमारत की तलाशी की मांग की। पुलिस ने माहौल बिगाड़ने वाले 12 लोगों को डिटेन किया है और जांच जारी है। एसपी का कहना है कि दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।
लोगों ने बुलडोजर कार्रवाई की मांग की : आक्रोशित लोगों ने जिस जगह यानी जिस मस्जिद से पथराव हुआ उस पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। इसको लेकर प्रशासन नोटिस चस्पा किया है, जिसमें निर्माण संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा है। प्रशासन ने कुछ जगह अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है।
सूत्रों के अनुसार, 11 सितंबर को सीएलजी (शांति समिति) की मीटिंग में जुलूस के रूट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इस बैठक के बाद ही तनाव की स्थिति बनी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement