Advertisement
ट्रक बाइक में जोरदार भिड़ंत, दो की मौत एक गंभीर घायल

हादसे की सूचना पर नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी, एडीएम सुनील पूनियां, शाहपुरा उपखंड अधिकारी निरमा विश्नोई, पुलिस उपाधीक्षक रमेश चंद्र तिवारी और थाना प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा, दौलतपुरा सरपंच ओमप्रकाश वैष्णव मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से समझाइश की जा रही है। हादसे में मरने वाले रणजीत कुमावत निवासी दौलतपुरा, उगमा कुमावत निवासी अलोला के शव अभी मौके पर ही पड़े हैं। तीसरे घायल छोटू कुमावत को भीलवाड़ा रेफर किया गया है। प्रदर्शनकारी जाम लगाकर मृतकों को के परिजनों को सहायता राशि देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी समझाश के प्रयास में है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शाहपुरा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


