वहीं बेराज से निकल रहे पानी के बहाव को देखते हुए नयापुरा चम्बल की छोटी
पुलिया को भी पूरी तरह से बन्द कर दिया गया। साथ ही बेरिकेट लगाकर वाहनो को
दूसरे मार्गों से निकाला जा रहा है। वहीं नदी किनारे के रह रहें लोगों को
सुरक्षित स्थानों में जाने की सलाह दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक पानी
की आवक बढने के साथ ही बैराज के ओर गेटों को भी खोला जा सकता है।