कोटा। भारी बारिश के चलते कोटा के बांधो में भी बड़ी मात्रा में पानी की आवक हो रही है। ऐसे में कोटा के बांधे लबालब हो गए है। वहीं ऊपरी क्षेत्रों से आ रहे पानी के तेज बहाव को देखते हुए कोटा बेराज में भी पानी की आवक बढ़ी है। ऐसे में कोटा बेराज के आठ गेटों को खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। बैराज के आठ गेटों को दस-दस फीट तक खोला गया है। जिसमें से करीब 93 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।