Garbage and trees lying in empty plot caught fire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाली प्लाट में पड़े कचरे और पेड़ों में लगी आग

khaskhabar.com: रविवार, 09 जून 2024 3:21 PM (IST)
खाली प्लाट में पड़े कचरे और पेड़ों में लगी आग
भरतपुर। भरतपुर के जवाहर नगर कॉलोनी के 80 फुट रोड़ पर एक खाली पड़े प्लाट में आग लग गई। आग की ऊंची ऊंची लपटें देख स्थानीय लोग भयभीत हो गए। स्थानीय लोगों ने नगर निगम को आग की सूचना दी। जिसके बाद नगर निगम और सिविल डिफेंस की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। दोनों गाड़ियां करीब 45 मिनट से आग बुझाने की कोशिश कर रहीं हैं लेकिन, अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। जवाहर नगर कॉलोनी के 80 फुट रोड़ पर एक खाली प्लाट पड़ा था। जिसमें काफी कचरा और पेड़ पौधे उगे हुए थे। दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर अज्ञात कारणों से कचरे में आग लग गई। धीरे-धीरे आग की लपटें पूरे प्लाट पर फ़ैल गई। जिसके बाद पेड़ पौधों ने भी आग पकड़ ली। आग इतनी तेज थी कि, आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। आग की लपटों को देख स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना नगर निगम को दी। जिसके बाद नगर निगम की दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद सिविल डिफेंस की फायर बिग्रेड को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों फायर बिग्रेड करीब 45 मिनट से आग बुझाने की कोशिश कर रहीं हैं लेकिन, अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। नगर निगम के पास के फायर बिग्रेड की गाड़ी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement