राजसमन्द। कुंवारिया थाना क्षेत्र स्थित मेला ग्राउंड से होकर खेमा के खेड़ा की ओर गुजर रही सड़क पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यहां से गुजरने के दौरान ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया और उसके नीचे दबने से मजदूर की मौत हो गई। थाना अधिकारी महेश जोशी ने बताया कि ट्रेक्टर पलटने से रूपाका खेड़ा की ढाणी निवासी मजदूर 19 वर्षीय सलीम पुत्र शहाबुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक सलीम 3 माह से भावा के पप्पु गुर्जर के यहां मजदूरी करता था। वहीं अपने पुत्र की मौत के बाद पिता का रो रोकर बुरा हाल है। पिता का कहना है कि एक ये ही उनके परिवार में कमाने वाला बड़ा बेटा था और अब उनके सामने घर में खाने की समस्या भी पैदा हो जाएगी।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह