Advertisement
भरतपुर में पंचायतीराज चुनाव का चौथा चरण : रूपवास, सेवर और उच्चैन पंचायत समितियों के लिए मतदान दल रवाना

तीन पंचायत समितियों में होगा मतदान: पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के तहत रूपवास, सेवर और उच्चैन पंचायत समिति क्षेत्रों में 14 एवं 16 नवंबर को मतदान संपन्न होगा।
सामग्री वितरण के बाद रवानगी: रवानगी से पूर्व आयोजित अंतिम प्रशिक्षण शिविर में मतदान अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम संचालन, मतदान प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की बारीकी से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पश्चात सभी दलों को आवश्यक मतदान सामग्री सौंपकर कड़ी सुरक्षा के बीच बसों द्वारा संबंधित बूथों के लिए रवाना किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्भीक और शांतिपूर्ण चुनाव के निर्देश
पारदर्शिता पर जोर: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कमर चौधरी ने सभी मतदान दलों को पूरी निर्भीकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


