कोटा। जवाहर नगर थाना पुलिस की सजगता और अनवरत जांच से एक परिवार वास्तव में ये दिवाली दिवाली की तरह मनाएगा। कारण है चार साल पहले गायब हो गया छात्र अब जाकर परिजनों तक पहुंच चुका है। आगरा निवासी छात्र कोचिंग के लिए कोटा आया था और यहां एलेन कोचिंग से तैयारी करने के दौरान चार महीने पहले गायब हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में अनवरत जांच करते हुए कड़ी से कड़ी जोड़ी और आखिर छात्र को गुजरात से बरामद कर लिया। जहां वो मजदूरी कर रहा था। अपने बेटे को अपने बीच पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है और उन्होंने इसके लिए जवाहर नगर थाना पुलिस को धन्यवाद दिया है। दूसरी ओर छात्र ने कहा कि उसके परीक्षा में नंबर कम आए थे और वो डिप्रेशन में आकर कोटा से गुजरात चला गया था। जहां पेट भरने के लिए मजदूरी करने लग गया।
यह भी पढ़े :खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार