Forced to Wade Through Filthy Water to Reach the Temple of Learning-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्या के मंदिर तक पहुंचने के लिए गंदे पानी से गुजरना मजबूरी, जिम्मेदारों का नहीं ध्यान

khaskhabar.com: शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 2:15 PM (IST)
विद्या के मंदिर तक पहुंचने के लिए गंदे पानी से गुजरना मजबूरी, जिम्मेदारों का नहीं ध्यान
बहरोड़ की इंदिरा कॉलोनी स्थित स्कूल के रास्ते में गंदा पानी जमा, विद्यार्थियों और अभिभावकों को हो रही परेशानी बहरोड़। कस्बे की इंदिरा कॉलोनी में स्थित एक स्कूल तक पहुंचने के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। शिक्षा के मंदिर तक पहुंचने का रास्ता ही जब परेशानी का सबब बन जाए, तो व्यवस्थाओं पर सवाल उठना लाजिमी है। स्कूल के रास्ते में जमा गंदा पानी विद्यार्थियों के लिए मुसीबत बना हुआ है, लेकिन इस समस्या के समाधान की दिशा में स्कूल प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिए जाने की बात सामने आ रही है। गंदे पानी के बीच से होकर स्कूल जाने के कारण बच्चों की यूनिफॉर्म और जूतों के खराब होने के साथ ही फिसलकर गिरने का खतरा भी बना रहता है। वहीं, लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध और मच्छरों के पनपने की आशंका भी बनी रहती है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों को प्रतिदिन इसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में संबंधित जिम्मेदारों को इस समस्या का जल्द समाधान करवाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और स्वच्छ रास्ता मिल सके।
अब सवाल यह है कि जब बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल पहुंच रहे हैं, तो उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरने की मजबूरी से आखिर कब राहत मिलेगी? संबंधित विभाग और स्कूल प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए रास्ते की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा दोनों प्रभावित न हों।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement