flim burning posters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ए दिले मुश्किल मुश्किल में, जलाए पोस्टर

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 7:46 PM (IST)
ए दिले मुश्किल मुश्किल में, जलाए पोस्टर
अजमेर। करण जोहार की फिल्म ए दिल हे मुश्किल की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है । शहर में गुरुवार को फिल्म के पोस्टर जलाए गए और फिल्म रिलीज होने पर विरोध करने की चेतेवानी दी गई । अजमेर कलेक्ट्रट पर प्रदेश यूथ कोंग्रेस के महासचिव शब्बीर खान के नेतृत्व में करन जौहर की फिल्म ऐ दिल हे मुश्किल का विरोध किया गया फिल्म के पोस्टर भी जलाए गए । शब्बीर खान ने बताया कि जो देश भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधि को संचालित करता है , ऐसे देश के हीरों की फिल्म भारत में रिलीज़ नहीं होने देंगे । करन जौहर की शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म में पाक कलाकार फवाद खान भी हे जिनका विरोध किया जा रहा है । यूथ कोंग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर विरोध के बावजूद इस फिल्म को रिलीज किया गया तो सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन किया जायेगा । यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान... यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement