Flag will flutter in Medina-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मदीना में लहराएगा तिरंगा

khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 8:24 PM (IST)
मदीना में लहराएगा तिरंगा
जोधपुर । शहर से 60 किलोमीटर दूर बुचेटी गांव के इमाम खान अपनी बेगम धीया, देश के सपूत कालूखां और बहू रईसा के साथ हज यात्रा के लिए गए है । इमाम की उम्र 80 साल है, लेकिन दिल और दिमाग में देश प्रेम कूट कूट कर भरा है । ठीक ऐसा ही जज्बा बेटे कालूखां का भी है जो सेना में सेवाएं दे चुके है । इमाम का परिवार हज यात्रा पर तिरंगा भी साथ ले गए है । बाप- बेटे ने मदीना में तिरंगा फहराने के साथ ही गांव वालों को एक शपथ दिलाकर गए है। शपथ यह कि ये लोग जब मदीना से लौटे तब तक पूरा गांव (जो ढाणियों में बसा है) खुले में शौच मुक्त होना चाहिए । इमाम की हज यात्रा पर रवानगी के वक़्त लोगों ने भी ईमानदारी के साथ इस बात की शपथ भी ली और अब कुछ ही दिनों में 150 घर खुले में शौच से मुक्त हो जायेंगे ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement