five death in road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दर्दनाक सड़क हादसे में पांच की मौत,शादी में शामिल होकर लौट रहे थे घर

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 1:52 PM (IST)
दर्दनाक सड़क हादसे में पांच की मौत,शादी में शामिल होकर लौट रहे थे घर
अबोहर। शनिवार को गिद्दड़बाहा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे और तीन महिलाएं शामिल थी। गिद्दड़बाहा-भटिंडा रोड पर दौला गांव के पास हुए हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराए और घायलों को अस्पताल के लिए रैफर किया। पुलिस के अनुसार राजस्थान के मटीली मंडी निवासी 35 वर्षीय नवीन कुमार पुत्र पवन कुमार अपने परिवार के साथ भटिंडा में एक विवाह समारोह में शिरकत कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेल के टैंकर से उनकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है......

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement