Five accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हत्या और लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 7:57 PM (IST)
हत्या और लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार
भिवानी। सीआईए पुलिस ने हत्या और लूट के मामलों के साथ अवैध हथियार रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में बहुचर्चित संदीप सोरखी हत्याकांड के आरोपी मंजीत, पतराम गर्ग नामक व्यापारी से लुट के मुख्य आरोपी मंदीप और नांगल गांव की सरपंच के पति राजीव उर्फ राजू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार हांसी के पिंजौखरा निवासी मंदीप को गिरफ्तार किया गया है। जिसने अपने साथी विकास उर्फ मोटा और सतबीर के साथ मिलकर 24 मई को सेक्टर-13 निवासी पतराम गर्ग से उसकी स्कूटी और एक लाख 24 हजार रुपए लूट लिए थे। इस मामले में विकास और सतबीर पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। जिसके बाद अब अनीपुरा गांव निवासी मंजीत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने नांगल गांव के सरपंच के पति राजीव उर्फ राजू को भी दिल्ली नंबर की एक गाड़ी, 315 बोर के अवैध पिस्तौल और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement