First Phase of Census-2027 Underway; Enumerators Who Achieved 100 percent Completion Honored -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनगणना-2027 का पहला चरण जारी, शत-प्रतिशत कार्य करने वाले प्रगणक सम्मानित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 मई 2026 4:41 PM (IST)
जनगणना-2027 का पहला चरण जारी, शत-प्रतिशत कार्य करने वाले प्रगणक सम्मानित
चूरू। प्रमुख जनगणना अधिकारी व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में जनगणना— 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत जिले में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य निरंतर चल रहा है। इसी क्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार शुक्रवार को तारानगर उपखंड अधिकारी प्रियंका कड़ेला ने तारानगर नगरपालिका सभागार में मकान सूचीकरण व मकान जनगणना के प्रथम चरण के सफल संचालन के लिए सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक लेकर समुचित निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी कड़ेला ने सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे प्रगणकों से सटीक व पारदर्शी तरीके से समय पर कार्य पूरा कराएं। साथ ही फील्ड की समस्याओं से तुरंत अवगत कराएं। नगर चार्ज जनगणना अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि जनगणना कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का समयबद्ध निस्तारण कार्यालय द्वारा किया जाएगा। चार्ज जनगणना प्रभारी भागचंद फिरोजीवाल ने फील्ड समस्याओं के समाधान की जानकारी दी।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ने क्षेत्र में एचएलबी का शत-प्रतिशत कार्य करने पर प्रगणक प्रदीप कुमार स्वामी, सतवीर शर्मा, मनोज कुमार प्रजापत, केशर और जयनारायण प्रजापत को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
इस दौरान सुपरवाइजर हरदेवाराम, अशोक कुमार जांगिड़, भागचंद, देवकरण, बनवारीलाल, जयसिंह मांगा, रामनिवास, शुभकरण, संजय कुमार शर्मा एवं तकनीकी टीम से नरसाराम, नंदलाल, लखुसिंह, हेमराज प्रजापत आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement