मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों रूपये की दवाइयां जली
khaskhabar.com: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 11:06 AM (IST)
मेवात। जिले के गांधी ग्राम घासेडा में एक मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई । आग के लगने से मेडिकल स्टोर के अंदर लाखों रुपए की कीमत की दवाइयां जलकर खाक हो गई। साथ ही दुकान के ऊपर मकान में भी आग लगने से मकान में रखा कीमती सामान जल गया। गांव के लोगों ने दमकल विभाग की गाड़ी को आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया । लोगों का कहना है कि सुबह 5.30 बजे दुकान में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन घटना के दो घंटे बाद तक भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। जिसकी वजह से इतना भारी नुकसान हुआ