कोटा। कुन्हाडी थाना ईलाके में एक अधेड ने मानसिक परेशानियों के चलते स्वंय पर केरासिन डालकर आग लगा ली। लेकिन समय रहते अधेड़ को बचा लिया ओर एमबीएस अस्पताल मे भर्ती करवाया। जानकारी के मुताबिक नयाखेडा निवासी गोपाल कई दिनों से मानसिक तनाव से परेशान था देर रात को गोपाल ने खुद पर केरोसीन डालकर आग लगा ली। वहीं इस घटना का पता परिजनों को लगने के बाद गोपाल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे