लेकिन इन तीन बालिकाओं ने अपने परिजनों को पढाई के माध्यम से जवाब देने
लक्ष्य बनाया है। ग्राम दतोब की 14 साल की सरिता, ग्राम संवारिया की 15 साल
की रीना धोबी, ग्राम भांवता की 16 साल की लाली ने समाज में फैली कुरीतियों
के खिलाफ आवाज उठाई है, हालांकि उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पडा लेकिन
उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आज वे शिक्षा से अपना भविष्य सवांरने में लगी
हुई है। जिला प्रशासन, यूनिसेफ एवं पीसीसीआरसीएस के संयुक्त तत्वावधान
में चलाए जा रहे लाडली सम्मान अभियान के तहत ग्राम भ्रमण के दौरान इन
बेटियां ने ग्राम मित्रों के सामने अपना दर्द बयां किया। इन लाडलियों के
साहस को देखकर ग्राम मित्रों ने भी राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं
का लाभ दिलाने की कवायद प्रारम्भ कर दी। सरिता के पिता पोखरलाल का हाथ पैर
लकवाग्रस्त है, मां घर का खर्चा चलाने के लिए मेहनत मजदूरी करती है।
परंपरा के नाम और दयनीय आर्थिक स्थिति केचलते बडी बेटी ममता के साथ सात साल
की उम्र में सरिता की शादी कर दी गई। ससुराल वालों ने गौने का दबाव बनाया
तो उसने पढाई के खातिर वहां जाने से साफ मना कर दिया। उसने ससुराल वालों
से कह दिया है कि अब वह बालिग होने के बाद ही ससुराल आएगी। बडे होकर
शिक्षिका बनने की चाह रखने वाली सरिता अभी गांव के विद्यालय में नवीं कक्षा
में पढ रही है।
पन्द्रह साल की रीना पर दुखों का पहाड उस समय टूटा जब
वह ठीक से चलना भी नहीं जानती थी, पहले उसकी मां की मौत हो गई। फि र पिता
राजू धोबी ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया इसके बाद से वह विधवा नानी के
साथ रह रही है। पिता ने कभी बेटी को पलट कर भी नहीं देखा लेकिन रीना ने हार
नहीं मानी। उम्र के आखिरी पर चल रही नानी छगनी देवी रीना का ब्याह कर
जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहती है।