रीना ने मिन्नत कर नानी को मनाया और
रिश्ता ठुकरा दिया।
संवारिया के राउमा विद्यालय में दसवीं कक्षा में
अध्ययनरत वकील बनकर लोगों को इंसाफ दिलाने की हसरत पाले हुए 16 वर्ष की
लाली एक वर्ष की नाजुक उम्र में बडी बहन के साथ तस्वारिया केकडी में सुनील
के साथ ब्याह दी गई। उस समय सातवीं में पढ रही बडी बहन को दबाव के चलते
ससुराल जाना पडा, जिससे उसकी पढाई छूट गई। लाली पर भी ससुराल जाने का दबाव
डाला गया पिता ने बेटी की मासूमियत के चलते ससुराल नहीं भेजने का फैसला
किया। कुछ वर्ष बाद ससुराल पक्ष ने पुन: दबाव बनाया लेकिन लाली ने इंकार कर
दिया तो पति ने रिश्ता ही तोड दिया। लाली अपने फैसले पर अडिग है और किताब
के पन्नों में अपना भविष्य संवारने में लगी है। अभियान के ग्राम मित्रों ने
सरकार की पालनहार योजना से जोडकर आर्थिक संबल देने की कवायद प्रारम्भ कर
दी है। इन लाडलियों का राज्य स्तरीय लाडली सम्मान पुरस्कार के लिए चयन किया
गया।