भरतपुर। श्रीजसवन्त प्रदर्शनी एवं पशु मेले में गुरुवार की रात्रि में सांसकृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपवन सरंक्षक भरतपुर एल.एन. बंसल एवं विशिष्ठ अतिथि मेला अधिकारी भरतपुर डा0 योगेन्द्र सिंह,अरविन्दपाल सिंह सदस्य रेल्वे सलाहकार वोर्ड एवं राजकुमार कठैरा थे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डा सुशील कुमार रस्तोगी अतिरिक्त निदेषक पशु पालन विभाग ने की अतिथियों एवं अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कायक्रम की शुरूवात की गई। जिसमें भारतीय कला संस्थान डीग के निदेशक अशोक शर्मा एवं राष्ट्रीय एवं अन्तर राष्ट्रीय महोत्सवों में बृज की विभिन्न लीलाओं का कला एवं कला जगत से जुडे कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुतिया दी ये कलाकार 30-32 देशो में बृज की लीलाओ का मंचन कर चुके है। कार्यक्रम में श्री कृष्ण लीलाओं से ओतप्रोत सर्व प्रथम गणेश बन्दना, श्री राधा रानी बन्दना, बृज लोकगीत अचुतम केष वम, मयूर कृष्ण रास, बृज लोकगीत- मुरली जोर की बजाई, बृजधाम बन्दना, डांडिया रास, माखन चोरी लीला, फूलो की होली व ल_मार होली का प्रदर्शन एवं गायन कर इन कलाकारों द्वारा उपस्थित जन समूह का मनोरंजन किया । दर्शक कृष्ण रास एवं राधा कृष्ण की लीलाओं को सुनकर लवलीन हो गये । कार्यक्रम के बीच में मेला अधिकारी डा योगेन्द्र सिंह ने कहां कि वर्तमान के युग में टी.वी. एवं फिल्मों में युवा पीढ़ी के बढते रुझान के कारण हमारी बृज जैसी लोक कलाये लुप्त सी होती जा रही है भारतीय कला संस्थान के युवा कलाकारों द्वारा इस कला का मंचन राष्ट्रीय एवं अन्तर राष्ट्रीय स्तर पर कर इस कला को जीवन्त रखने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है मेलें में ऐसा सांस्कृतिक कार्यक्रम पहली बार देखने को मिला एवं हमारे प्रयास रहेंगे कि आने वाले हर वर्ष के मेलों में यहां के मनोरंजन एवं बृज लोक कला प्रेमी इस कार्यक्रम का आनन्द उठा पाये एवं उपस्थित सभी जनसमूह का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।