Factory sealed for non-payment of urban development tax; action also taken against a beer bar for failure to maintain fire safety equipment as per regulations.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने पर फैक्ट्री सीज, अग्निशमन उपकरणों के नियमानुसार संधारण के अभाव में बीयर बार पर भी कार्रवाई

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 9:54 PM (IST)
नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने पर फैक्ट्री सीज, अग्निशमन उपकरणों के नियमानुसार संधारण के अभाव में बीयर बार पर भी कार्रवाई
-नगर परिषद की टीम ने भोजावास एवं अमाई में की कार्रवाई, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नियमों की पालना करने की अपील कोटपूतली-बहरोड़। नगर परिषद कोटपूतली द्वारा नगरीय क्षेत्र में राजस्व वसूली एवं अग्निशमन सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से मंगलवार को कार्रवाई करते हुए दो प्रतिष्ठानों को सीज किया गया। नगर परिषद से गठित दस्ते द्वारा अधिशाषी अभियंता दीपक मीणा, राजस्व अधिकारी प्रथम हिमांशु अग्रवाल, अग्निशमन अधिकारी अजय चौधरी एवं कनिष्ठ अभियंता कृष्ण गुर्जर सहित स्वास्थ्य निरीक्षक एवं अन्य कार्मिकों के नेतृत्व में राजस्व ग्राम भोजावास (सरूण्ड) में संचालित वीएसटी कोर-बी ट्रेलर्स फैक्ट्री के विरुद्ध नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने पर सीज की कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में अग्निशमन दल द्वारा राजस्व ग्राम अमाई में संचालित रॉयल फोरेस्ट बीयर बार का भी अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों का नियमानुसार संधारण नहीं पाए जाने पर सीज किया गया।
नगर परिषद प्रशासन ने क्षेत्र के समस्त व्यापारिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की है कि वे नियमानुसार नगरीय विकास कर जमा करवाना सुनिश्चित करें तथा अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी), ट्रेड लाइसेंस सहित आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने के बाद ही व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन करें।
नियमों की अवहेलना करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नगर परिषद द्वारा नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement