Environmental protection is an important need today, every person should fulfill his responsibility: Giriraj Garg-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पर्यावरण संरक्षण आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता, प्रत्येक व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : गिरिराज गर्ग

khaskhabar.com: बुधवार, 18 नवम्बर 2026 6:12 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता, प्रत्येक व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : गिरिराज गर्ग
खास खबर। भरतपुर राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के मायलाइफ नेशनल ग्रीन कोर इको क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रकृति अध्ययन शिविर (नेचर स्टडी) का आयोजन 18 से 20 नवम्बर तक स्काउट गाइड मुख्यालय, रेलवे स्टेशन के सामने, भरतपुर में किया जा रहा है।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट गिरिराज प्रसाद गर्ग ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। हम सभी को जीव मात्र की रक्षा एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए, जिससे पर्यावरण एवं वातावरण को समृद्ध बनाया जा सके। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहकर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
सी.ओ. (गाइड) कल्पना शर्मा ने स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बालक-बालिकाओं की शारीरिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक क्षमताओं के विकास के लिए आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।
प्रभारी कमिश्नर एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सेवर बच्चू सिंह ने शिविर के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान, ऐतिहासिक विरासत एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, सामूहिक जीवन, अनुशासन, कला-कौशल तथा सामुदायिक जागरूकता जैसे विषयों पर आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने सड़क सुरक्षा, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में स्काउट एवं गाइड द्वारा किए जा रहे कार्यों को महत्वपूर्ण बताया।
सी.ओ. स्काउट देवेंद्र मीना ने जैव विविधता के विभिन्न आयामों, खाद्य सुरक्षा, पारिस्थितिकी तंत्र एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर ट्रेनिंग काउंसलर सरला, सत्यलेखा, मिथलेश मीना, मुरारी लाल शर्मा, मुकुट बिहारी गुप्ता, अजय कुमार एवं यशोदा सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement