बठिंडा। यहां एसएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सतपाल गर्ग द्वारा अपनी माता की याद में आयोजित श्री राम चरित्र कला केन्द्र द्वारा करवाई जा रही श्री रामलीला में बीती रात मुख्य अतिथि मोहन लाल गर्ग एडवोकेट (पूर्व चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट बठिंडा) थे।
मोहन लाल गर्ग ने कहाकि रामायण काल के समय तो एक रावण था परन्तु अब तो न जाने कितने रावण धरती पर आतंकवाद फैला रहे हैं जिनमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, आतंकवादी हाफिद सैयद व वगदादी जैसे कितने ही लोग शामिल हैं। ऐसे रावणों को चाइना जैसे देश सहायता कर रहे हैं। इसलिये हमें चाइना के हर प्रकार के सामान का वहिष्कार कर आतंकवाद जैसे रावणों व उनके समर्थकों को मारना होगा।
श्री राम चरित्र कला केन्द्र के अध्यक्ष पवन मानी ने बताया कि श्री रामलीला को कामयाब करने में सरप्रस्त सत पाल गर्ग, महासचिव राजिन्द्र गर्ग, चेयरमैन सहदेव जिंदल, सचिव मनीष गर्ग , हेम राज व अन्य सदस्यों का पूरा सहयोग मिल रहा है।