Advertisement
पंजाब: बठिंडा-बीकानेर हाईवे पर ट्रक से टकराई ट्रैवलर, चार अमरनाथ तीर्थयात्रियों की मौके पर मौत

सहारा जन सेवा संस्था के वर्कर संदीप सिंह ने बताया कि आज हमारे कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि बठिंडा के जोधपुर रोमाना और गुरुसर सानेवाला के बीच एक हादसा हुआ है। जब हम मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक ट्रैवलर खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी। इसमें 11 से 12 यात्री सवार थे, जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई और 7 से 8 यात्री घायल हैं।
उन्होंने बताया कि तीन शवों को सिविल अस्पताल भेजा गया था, जबकि एक व्यक्ति के शव को बठिंडा एम्स भेजा गया था। अन्य सभी घायलों का एम्स में इलाज चल रहा है। संदीप सिंह के अनुसार, सभी लोग हरमंदिर साहिब के दर्शन करते हुए अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे।
सिविल अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर लवदीप सिंह ने बताया कि सहारा जन सेवा संस्था से जुड़े लोग सुबह लगभग 6.30 बजे तीन लोगों के शव लेकर पहुंचे थे। उन्हें अस्पताल में जानकारी दी गई कि हाईवे पर एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। सभी शवों को मोर्चरी में रखा गया है। अन्य घायलों को बठिंडा एम्स ले जाया गया।
डॉक्टर लवदीप सिंह ने बताया कि आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज देखने के बाद पता चला है कि सभी लोग राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बठिंडा
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


