अजमेर। शहर में शुक्रवार सुबह चेन स्नेचिंग की वारदात एक बार फिर सामने आई है। इस बार शहर के गंज थाना क्षेत्र में स्नेचिंग करने वाले सक्रिय हो गए हैं। गंज थाना इलाके में सुंदर विलास कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला कांता जैन का बाइक सवार दो चेन स्नेचरों ने घर तक पीछा किया। बाद में जब महिला घर पहुंची महिला को पता पूछने के बहाने बाहर बुलाया और उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। घबराई बुजुर्ग महिला कांता जैन ने फिलहाल पुलिस में शिकायत नहीं दी है।
यह भी पढ़े :BJP को सपा में झगड़े का फायदा, CM कैंडिडेट के लिए अखिलेश पहली पसंदः सर्वेयह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...