धौलपुर । जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के गांव धन्ने का नगला में 60 वर्षीय अधेड़ की लाश संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी रामकिशन गौदारा ने बताया कि थाना इलाके के गांव धन्ने का नगला में 60 वर्षीय अधेड़ की लाश गांव के पास झोंपड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही घटना स्थल के आस-पास गहनता से साक्ष्य भी जुटाए है। मृतक की शिनाख्त गांव के बासुदेब पुत्र तेज सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सैपऊ के सरकारी अस्पताल पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वही मामले में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया हैं.