Educate Daughters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटियों को शिक्षित करें: जिला कलेक्टर

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 4:21 PM (IST)
बेटियों को शिक्षित करें: जिला कलेक्टर
टोंक। जिला कलेक्टर सुबेसिंह यादव ने शुक्रवार को पंचायत समिति उनियारा की ग्राम पंचायत ढिकोलिया में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान बेटियों को शिक्षित करने, गांव में शौचालय निर्माण, बिजली चोरी नहीं करने का ग्रामवासियों से आव्हान किया। जिला कलक्टर यादव ने कहा कि ग्राम में सीनियर सैकण्डरी तक विद्यालय है और सभी अपनी बेटियों को 12वीं तक शिक्षित करें और उनकी उच्च शिक्षा के लिए भी प्रयास करें । गांव में शौचालय निर्माण की कम प्रगति पर जिला कलेक्टर ने ग्रामवासियों को स्वच्छता से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया। बिजली चोरी करने वालों को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी भी दी। चौपाल में जिला कलेक्टर को ग्रामवासी मोहनलाल शर्मा ने चरागाह भूमि से ठेकेदार द्वारा डम्परो से मिट्टी उठवाने पर कार्य बंद करवाने की गुहार लगाई। जिला कलेक्टर ने तहसीलदार आमोद माथुर को इस मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम में स्थित तालाब में वर्षा के दिनों में पानी भरने बैरवा मौहल्ले में पानी की आवक होने की समस्या रतनलाल व अमर लाल ने बताई। जिस पर जिला कलक्टर ने ग्रामसचिव को तालाब की दीवार ऊंची करने के निर्देश दिए।
चौपाल में जिला कलेक्टर ने रास्ता खुलवाने, बीपीएल में नाम जुड़वाने, रोड़ लाइट लगवाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चयन से संबंधित दर्जनभर समस्याओं का समाधान किया।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement