Dungarpur: Village Development Officer arrested for accepting a bribe of ACB takes major action-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डूंगरपुर : 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 जुलाई 2026 6:10 PM (IST)
डूंगरपुर : 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
डूंगरपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी डूंगरपुर इकाई ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत फलातेड (तहसील सागवाड़ा, जिला डूंगरपुर) के ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार डामोर को 3,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी डूंगरपुर को परिवादी जगदीश डामोर ने लिखित शिकायत दी थी। परिवादी का टेंट हाउस है। उसने ग्राम पंचायत फलातेड में 6 मई 2026 और 7 जुलाई 2026 को आयोजित 'प्रशासन गांवों के संग शिविर' में ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार डामोर के कहने पर टेंट लगाया था। इन कार्यक्रमों के टेंट का कुल बिल 14,100 रुपये (क्रमशः 4,000 रुपये और 10,100 रुपये) बना था। जब परिवादी ने बिल पास कराने के लिए संपर्क किया, तो आरोपी राजेन्द्र कुमार डामोर ने 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। गोपनीय मांग सत्यापन के दौरान आरोपी 3,000 रुपये की रिश्वत लेने पर सहमत हो गया।
एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी डूंगरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह जैन के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप कार्रवाई का आयोजन किया। टीम ने आरोपी राजेन्द्र कुमार डामोर को परिवादी से 3,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे का अनुसंधान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement