khaskhabar.com: सोमवार, 20 मार्च 2017 1:45 PM (IST)
श्रीगंगानगर। शराब की दुकान लेने के लिए ठेकेदारों में इस बार अपेक्षाकृत रुझान कम है। मंथली वसूली के खुलासे के बाद इस बार आवेदनों में जबर्दस्त गिरावट आई है। यही कारण है कि शराब दुकानों के लिए आवेदन पिछली बार की अपेक्षा 40 प्रतिशत भी आवेदन भी जमा नहीं हो पाए हैं। इस बार आवेदनों में गिरावट होने के पीछे आबकारी अधिकारी यूं तो कई कारण बता रहे हैं, लेकिन आवेदन करने वाले लोग आवेदनों में गिरावट की मुख्य वजह शराब ठेकेदारो से मंथली वसूली बताई जा रही है। श्रीगंगानगर में पिछले पांच सालो में शराब बिक्री व शराब की सरकारी दुकाने लेने वाले आंकड़ो की बात करें तो यह आंकड़ा एकाएक तेजी से बढा है। यहीं वजह है की 2012 के मुकाबले 2016 में सरकार का शराब बेचने का लक्ष्य 300 करोड़ के पार पहुचं गया। तेजी के साथ बढ़ते रेवेन्यू से भले ही सरकार को फायदा हुआ हो लेकिन सरकारी शराब बेचने वाले दुकानदारो को नुकसान ही उठाना पड़ा है। यहीं वजह है की इस बार शराब की दूकान लेने वाले लोगो की रूचि पिछले सालो के मुकाबले 50-60 प्रतिशत काम रही है। श्रीगंगानगर जिले में जिन सरकारी शराब की 372 दुकानों के लिए 20 हजार से अधिक आवेदन आते रहे हैं। इस बार उन्ही दुकानों के लिए मात्र 6 हजार आवेदन आए है। मतलब साफ है की शराब में मोटी कमाई करने वाले शराब ठेकेदारो को अब यह फायदे का धंधा नजर नहीं आ रहा है। आबकारी अधिकारी और कर्मचारी इस बार शराब दुकानों के आवेदनों में लोगों का रुझान कम होने का कारण भले ही नही खोज पा रहे हैं,लेकिन जिले में शराब दुकानों के संचालकों का कहना है कि पिछले दिनों आबकारी निरीक्षक और थाना प्रभारी की ओर से दुकानों से मंथली वसूली के खुलासे के बाद अब लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे, वहीं दुकानदार भी फिर से इस झमेले में नहीं पडऩा चाहते। शराब दुकानदारो की माने तो विभाग की ओर से हर माह शराब बेचने के लिए दिए जाने वाले टारगेट में वृद्धि के साथ-साथ पुलिस व आबकारी अधिकारियो की हर माह दी जाने वाली मंथली रकम है। जिसकी वजह से शराब ठेकेदार इसे अब घाटे का व्यापार मानने लगे है। शराब दुकान लेने में आई गिरावट को भले ही विभाग अधिकारी खुलकर नही बता रहे है, लेकिन भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बीकानेर टीम की ओर से की गई कार्रवाई में यह बताने के लिए काफी है कि आबकारी अधिकारियो से लेकर उस एरिया के थानेदार शराब दुकान को बिना परेशानी के चलाने की एवज में हर माह मोटी रकम लेते है। तभी रात आठ बजे तक शराब बिक्री होने के बाद भी पूरी रात ठेको पर शराब बिकती है।