बारां। यौमे आशुरा के मौके पर हक मुस्लिम मूवमेंट की जानिब से ताजिये के जुलूस के दौरान दरगाह मरदान गेब, मेला ग्राउंड व भाईजान के मकान के पास ठंडे पानी की तीन छबीलें लगाई गईं। प्रवक्ता इरफान अंसारी ने बताया कि छबील का शुभारंभ मूवमेंट के चेयरमैन अब्दुल रहीम अब्बू भाई ने फीता काटकर व लोगों को ठंडा पानी पिलाकर किया। इस मौके पर सरपरस्त फैयाज भाई, नबीद जुगनू, वार्ड पार्शद अशफाक, अशरफ देशवाली, खलील खान गौरी, मास्टर इकबाल, जाकिर रंगरेज, इकबाल रीगल, लियाकत मिस्त्री, पप्पू नेता, रईस कोहीनूर, पार्षद नियाज, शफीफुर्ररहमान, गुड्डू, वसीम आइडियल, उमर वैल्डर, सादिक सर्राफ, हाजी अब्दुल वहीद, शुजाउद्दीन व अज्जू भाई आदि ने भी जल सेवा की।