District Election Officer Tina Dabi and SP Roshan Meena Inspect Polling Stations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी और एसपी रोशन मीना ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 नवम्बर 2026 5:30 PM (IST)
जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी और एसपी रोशन मीना ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदान संबंधी तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश टोंक। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर टीना डाबी तथा जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र के ककोड़, फुलेता, बिलासपुर सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्वाचन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए पुलिस बंदोबस्त का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने तथा मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए कहा। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के माध्यम से जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।03 टोंक 04

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement