Distributed rations to the needy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 4:22 PM (IST)
जरूरतमंदों को वितरित किया राशन
नवांशहर। रेलवे रोड स्थित जैन उपासरा में हर महीने की तरह इस बार भी श्री वर्धमान जैन सेवा संघ की ओर से 18 परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस दौरान हुए सादे समारोह में नरेश जैन पत्नी दर्शन कुमार ने गरीब परिवारों को राशन बांटा। जैन ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद की सेवा करना परोपकारी कार्य है। दीन दुखी की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार हरना चाहिए। उन्होंने संघ की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की और सभी को इसके लिए प्रेरित भी किया। संघ के प्रधान मुनीष जैन और महासचिव रतन कुमार जैन ने कहा कि 44वें राशन वितरण समारोह के दौरान 18 परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस मौके पर बैजनाथ जैन, पूर्व प्रधान सुरिंदर जैन, अनिल जैन लाली, डाॅ. प्रदीप जैन, दर्शन कुमार जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement