dispute again in dwarka express way-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

द्वारका एक्सप्रेस वे फिर विवादों में

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 1:10 PM (IST)
द्वारका एक्सप्रेस वे फिर विवादों में
मुकेश बघेल गुडग़ांव। दिल्ली और गुडग़ांव को जोडऩे वाला द्वारका एक्सप्रेस वे एक बार फिर विवाद में फंस गया है। इस बार गुडग़ांव के एक व्यक्ति की याचिका के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने न्यू पालम विहार के एसपीए और जीपीए धारकों को प्लॉट अलॉट करने पर स्टे लगा दिया है। 18 किलोमीटर लंबाई के द्वारका एक्सप्रेस वे के करीब डेढ़ किलोमीटर एरिया में न्यू पालम विहार कॉलोनी के सैकड़ों मकान आ रहे हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार हरियाणा अर्बन डवलपमेंट अथॉरिटी यानि हुडा के अधिकारियों ने इस कॉलोनी में बने करीब 200 मकानों के बदले में सेक्टर 110 ए में वैकल्पिक प्लॉट अलॉट कर दिए। इसके बाद से माना जा रहा था कि अगले साल मार्च माह तक द्वारका एक्सप्रेस वे पर वाहनों का दौडऩा शुरू हो जाएगा। लेकिन अब गुडग़ांव के एक याचिकाकर्ता सतेंद्र सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है जिसमें कहा गया कि एसपीए और जीपीए प्लॉट धारकों को वैकल्पिक प्लॉट नहीं देना चाहिए। जिसको लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है। जिस मामले में अब अगली सुनवाई 7 नवंबर को है। अगले साल मार्च माह तक द्वारका एक्सप्रेस वे को शुरू करने की योजना हरियाणा सरकार की थी। यह एक्सप्रेस वे दिल्ली के द्वारका से शुरू होता है तो गुडग़ांव-जयपुर एक्सप्रेस वे पर गांव खेडक़ी दौला के समीप कनेक्ट होता है। यह भी पढ़े :पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाओगे कंगाल
यह भी पढ़े :कैसे पहचानें कि नजर लगी है ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement