जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को शासन सचिवालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव पी.के. गोयल ने की।
बैठक में गोयल ने गांधी जयंती के अवसर पर शासन सचिवालय जयपुर एवं जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिक विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सार्वजनिक निर्माण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देश दिए।