Developing Discipline, a Spirit of Service, and Leadership Among Student-Teachers Through Scouting Training-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्काउटिंग प्रशिक्षण से छात्राध्यापकों में अनुशासन, सेवा एवं नेतृत्व की भावना का विकास

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 3:24 PM (IST)
स्काउटिंग प्रशिक्षण से छात्राध्यापकों में अनुशासन, सेवा एवं नेतृत्व की भावना का विकास
दौसा। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय दौसा के तत्वावधान में कब मास्टर एवं फ्लॉक लीडर बेसिक कोर्स शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर संचालक सोनू शर्मा ने बताया कि राधिका टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, भांडारेज मोड़ एवं मैस्कॉट कॉलेज, लालसोट रोड दौसा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रामदेव मंदिर, निहालपुरा, अचलपुरा, सिकराय, दौसा में किया जा रहा है। सहायक शिविर संचालक नयना मीणा ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को स्काउटिंग की विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें प्राथमिक उपचार, स्काउट नियम, प्रतिज्ञा, खोज के चिन्ह, स्काउटिंग का इतिहास, ध्वज गीत, हाइकिंग, ट्रैकिंग, कैंपिंग, कैंप लेआउट तैयार करना एवं निरीक्षण करना आदि विषयों की जानकारी दी जा रही है। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ मैस्कॉट कॉलेज के डायरेक्टर सुमित सैनी एवं राधिका टीचर ट्रेनिंग कॉलेज दौसा के प्राचार्य कमलेश कुमार बैरवा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने स्काउटिंग को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, चरित्र निर्माण एवं समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए प्रशिक्षणार्थियों को शिविर की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में ट्रेनिंग काउंसलर सुभाष शर्मा, प्रशिक्षक अमित मीणा, भूमि भारद्वाज, ज्योति सैनी एवं सुमित महावर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement