Deserted house built by thieves target-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 2:53 PM (IST)
सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना
कोटा। औद्योगिक क्षेत्र में सूने मकानों में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह के सदस्यों ने ताजा वारदात को प्रेम नगर आवासीय योजना में अंजाम दिया है। जहां बी ब्लॉक के मकान संख्या 578 में ताला तोडकर चार लाख से अधिक राशि के जेवरात चुरा लिए गए। पीड़ित जयप्रकाश अग्रवाल अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश के देवास गए हुए थे। देर रात पड़ोसियों के मकानों की कुंदिया लगाकर चोर अग्रवाल के मकान में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जब पड़ोसियों के दरवाजे नहीं खुले तो उन्होंने अपने परिचितों को बुलाकर दरवाजे खुलवाए। इसके बाद उन्हें अग्रवाल के घर हुई घटना का पता चला। सूचना पर जयप्रकाश के भाई श्याम मौके पर पहुंचे और उसके बाद उद्योग नगर थाने में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश से शुरू कर दी है। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement