Advertisement
डीग रेलवे स्टेशन पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाने की मांग: डीआरएम के नाम सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में डीग के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए बताया गया कि इस पावन धरा का गौरवशाली इतिहास महान वीर योद्धा, कुशल रणनीतिकार एवं दूरदर्शी शासक महाराजा सूरजमल के अदम्य शौर्य, पराक्रम और जनकल्याणकारी कार्यों से सीधे जुड़ा हुआ है। महाराजा सूरजमल ने अपने विशिष्ट नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति से राजस्थान ही नहीं, बल्कि समूचे देश के इतिहास में एक अमिट पहचान बनाई है।
ज्ञापन में प्रमुख मांग रखते हुए कहा गया कि डीग रेलवे स्टेशन पर महाराजा सूरजमल की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए। इसके साथ ही प्रतिमा के समीप उनके जीवन परिचय, वीरता और ऐतिहासिक योगदान को दर्शाने वाला एक विस्तृत शिलालेख भी लगाया जाए, ताकि स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और नई पीढ़ी को उनके गौरवशाली जीवन से राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिल सके।
भाजयुमो नेता गिरीश शर्मा ने रेल प्रशासन से क्षेत्रवासियों की जनभावनाओं और डीग के ऐतिहासिक गौरव का सम्मान करते हुए इस मांग पर त्वरित व सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीग
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


