Special Brief Revision Program-2026: 7 lakh 90 thousand 858 voters in the draft voter list of Deeg district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026: डीग जिले की प्रारूप मतदाता सूची में 7 लाख 90 हजार 858 मतदाता

khaskhabar.com: बुधवार, 18 नवम्बर 2026 6:28 PM (IST)
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026: डीग जिले की प्रारूप मतदाता सूची में 7 लाख 90 हजार 858 मतदाता
दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर, मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा खास खबर। डीग भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों की बैठक ली। उन्होंने पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्राप्त होने वाले विभिन्न प्रपत्रों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने तथा मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान महिला मतदाताओं के नाम अधिकाधिक जोड़कर वोटर लिस्ट में जेंडर रेशियो को सुधारने के भी निर्देश दिए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 12 नवंबर 2026 को एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित किया जा चुका है। प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 7,90,858 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 4,23,665 पुरुष, 3,67,187 महिला एवं 6 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र कामां में कुल 2,77,654 मतदाता हैं, जिनमें 1,49,696 पुरुष, 1,27,955 महिला एवं 3 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र नगर में कुल 2,60,111 मतदाता हैं, जिनमें 1,38,757 पुरुष एवं 1,21,354 महिला मतदाता हैं।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र डीग-कुम्हेर में कुल 2,53,093 मतदाता हैं, जिनमें 1,35,212 पुरुष, 1,17,878 महिला एवं 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक रहेगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा तथा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र-6 एवं 6ए, नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 तथा प्रविष्टियों में संशोधन के लिए प्रपत्र-8 से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं आवश्यक संशोधन करवाने के लिए जागरूक किया जाए। इसके लिए स्वीप गतिविधियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिकाधिक पात्र नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित नहीं रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement