Panchayati Raj General Elections-2026: Voting will be held in Kaman, Pahari and Brijnagar in Deeg district on Tuesday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: डीग जिले में मंगलवार को कामां, पहाड़ी एवं बृजनगर में होगा मतदान

khaskhabar.com: सोमवार, 02 नवम्बर 2026 6:54 PM (IST)
पंचायतीराज आम चुनाव-2026: डीग जिले में मंगलवार को कामां, पहाड़ी एवं बृजनगर में होगा मतदान
खास खबर। डीग पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत मंगलवार, 3 नवंबर को डीग जिले की कामां, पहाड़ी एवं बृजनगर पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। वहीं, 5 नवंबर को इन पंचायत समिति क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। दोनों मतदान दिवसों पर मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत लोकतंत्र को सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मतदाता निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान अवश्य करें तथा परिवारजनों एवं परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement