Advertisement
डीगः अब मिलावटखोरों पर नकेल कसेगी, जिला कलेक्टर ने अफसरों को दिए निर्देश

बैठक में खाद्य सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए जिला कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जिलेभर में सघन निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासकर बड़े पैमाने पर मिठाई, मावा, पनीर और अन्य खाद्य उत्पादों का निर्माण व थोक विक्रय करने वाले बड़े प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर नमूने लिए जाएं। यदि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में गड़बड़ी या मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
बाजारों की सजावट, सुगम ट्रैफिक और फायर ब्रिगेड अलर्ट मोड पर नगर परिषद आयुक्त को निर्देशित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि त्योहारों से पहले शहर के प्रमुख मार्गों, मुख्य चौराहों और राजकीय कार्यालयों की भव्य सजावट का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। त्योहारी भीड़भाड़ को देखते हुए प्रमुख बाजारों और व्यापारिक मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं, ताकि जाम की स्थिति न बने।
आपातकालीन सुरक्षा के मद्देनजर अग्निशमन तंत्र को पूरी तरह मुस्तैद रखने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हर समय अलर्ट मोड पर रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित रिस्पॉन्स दिया जा सके। साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
अस्पतालों में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं और दवाइयां रहें उपलब्धः
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं में कोई शिथिलता न रहे। अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में जीवनरक्षक दवाइयां, आपातकालीन चिकित्सा संसाधन और मेडिकल स्टाफ की राउंड-द-क्लॉक उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीग
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


