Declared results of first year BCom-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीकॉम प्रथम वर्ष का रिजल्ट घोषित

khaskhabar.com: सोमवार, 12 सितम्बर 2016 10:19 PM (IST)
बीकॉम प्रथम वर्ष का रिजल्ट घोषित
भरतपुर। महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के बीकॉम प्रथम वर्ष का रिजल्ट सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षा नियंत्रक डॉ. सतीश त्रिगुणायत की मौजूदगी में घोषित किया गया। इससे पहले प्रथम वर्ष विज्ञान एवं कला के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा अलवर, भरतपुर एवं सीकर में शुरू किए गए विश्वविद्यालयों में भरतपुर विश्वविद्यालय में सबसे पहले प्रथम वर्ष के परिणामों की घोषणा की है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सतीश त्रिगुणायत ने बताया कि बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 889 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें नकल के कारण एक परीक्षार्थी का परिणाम रोका गया है। इसमें 327 छात्र पास हुए हैं और 338 छात्र द्वितीय वर्ष में प्रवेश के योग्य माने गए हैं, जबकि 223 छात्र अनुत्तीर्ण घोषित हुए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी सप्ताह में या पहले एमए एवं एमकॉम के भी रिजल्ट घोषित होने की संभावना है। प्रथम वर्ष कॉमर्स का रिजल्ट घोषित करते समय डॉ. सतीश त्रिगुणायत के अलावा सदस्य डॉ. आलोक श्रीवास्तव एवं डॉ. रविन्द्र शर्मा भी मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement