अजमेर में दलित महिला के बाल काटे,पुलिस वालों के सामने
khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 4:53 PM (IST)
अजमेर। अजमेर में एक दलित महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। अंबेडकर नगर कच्ची बस्ती में एक दलित महिला के लोगों ने बाल काट दिए और उसके साथ बदसलूकी की। यह सबकुछ हुआ पुलिस वालों के सामने। पुलिस वाले भी सबकुछ चुपचाप देखते रहे। बस्तीवालों का आरोप था कि यह महिला वेश्यावृत्ति करती है। लेकिन बस्तीवालों ने कानून अपने हाथ में लेकर दलित महिला के बाल काटे और फिर उसे पेड़ से बांध दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस का एक सिपाही भी मौके पर भी पहुंचा लेकिन उसने बजाय महिला को छुड़वाने या सुरक्षित रूप से थाने पहुंचाने के मौके पर चुपचाप तमाशा देखता रहा वहीं मामला बढ़ता देख क्रिश्चयनगंज थानाधिकारी विजेंद्र गिल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही ।