Cylinder fire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिलेंडर में लगी आग

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 11:27 PM (IST)
सिलेंडर में लगी आग
धौलपुर। जिले के कंचनपुर थाना इलाके के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गढ़ी जखोदा में मिड डे मिल का भोजन बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से विद्यालय में अफरा तफरी मच गई। गैस सिलेंडर में आग को लगते ही स्कूली बच्चे सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ विद्यालय पसिसर से भाग निकले। बच्चों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सिलेंडर में आग की सूचना विद्यालय प्रशासन ने पुलिस को दी.सूचना पर विद्यालय पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सिलेंडर को बाहर निकाल कर खेत में डाल दिया और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्नि शामक यंत्र की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका। प्रधानाध्यापक रामखिलाड़ी मीणा ने बताया कि मिड डेमील का भोजन रुकमणी देवी रसोई घर में बना रही थी। तभी अचानक गैस लीक होने की बजह से पाइप से होते हुए सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटे देख खाना बना रही महिला की चीख सुनकर मैं रसोई घर में पहुंचा तो तत्काल ही उस महिला को बाहर निकाल कर बच्चो विद्यालय परिसर से बाहर निकाला जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement