cultural program in kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मृदंग की थाप और शास्त्रीय संगीत से अभिभूत हुआ मन

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 2:37 PM (IST)
मृदंग की थाप और शास्त्रीय संगीत से अभिभूत हुआ मन
कोटा। यहां दशहरा मेले के तहत श्रीनाथपुरम स्थित यूआईटी ऑडिटोरियम में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शास्त्रीय गायन और भरतनाट्यम की प्रस्तुतियों ने लोगों को अभिभूत कर दिया। देश और विदेशों में प्रस्तुतियां दे चुके प्रसिद्ध गायक पं. जसराज की शिष्या मुंबई की अंकिता जोशी के शास्त्रीय गायन ने श्रोताओं को बांधे रखा। हालांकी कार्यक्रम देखने के लिए काफी कम लोग पहुंचे। लेकिन यूआईटी ऑडिटोरियम में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को जमकर सराहा। जोशी के साथ सह कालाकार अभिषेक काथे, रामकृष्णा करम बेलकर ने भी दमदार संगत की। वहीं कार्यक्रम में भरतनाट्यम की प्रसिद्ध नृत्यांगना रमा वैद्यनाथन की दमदार प्रस्तुति हुई।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement