कोटा। नगर निगम कोटा की ओर से राष्ट्रीय दशहरा मेले के उपलक्ष में पिछले 14 दिनों से किसान रंगमंच पर आयोजित होने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का बुधवार रात समापन हुआ। मेला प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सामरिया ने बताया कि मंच से स्थानीय कलाकारों ने राजस्थानी, हिंदी गीतों के अलावा भजनों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। गायक कलाकारों ने अपनी मिठास का जादू बिखेरा तो डांस कर प्रतिभाओं ने मौजूद दर्शकों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। कोटा को मेळों दिखा दे.... घूमाइदे म्हारा बालाजी घुमड़ घुमड़ घोटो... सांवरे से मिलने का यहीं बहाना है... सिंगोली जाबा दे बलमा दर्षन की मन में आवे.... चूंदडी मंगा दे जिके गोटा लगा दे...सरीखे भजनों व गानों की प्रस्तुति दे माहौल मस्तीभरा कर दिया। मंच संयोजिक पार्षद विकास तंवर ने बताया कि इस मंच पर ग्रामीण परिवेश के कल्चर को कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुतियों के माध्यम से बताया। गांधी म्यूजिकल गु्रप, भावना आर्केस्टा, माइकल मेलोडी आर्केस्टा, मुनमुन आर्केस्टा, नव्या कलाकेंद्र, रॉक डांस बैंड गु्रप, गौरव डांस गु्रप के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर महापौर महेश विजय, उप महापौर सुनीता व्यास, मेला अधिकारी व उपायुक्त राजेश डागा, मेला प्रभारी प्रेमशंकर शर्मा, मेला समिति के सह सचिव व सहायक लेखाधिकारी दिनेष जैन, मेला समिति सदस्य पार्शद महेश गौतम लल्ली, नरेंद्र सिंह हाड़ा, प्रकाष सैनी, मीनाक्षी खंडेलवाल, मोनू कुमारी, भगवान स्वरूप गौतम, रमेष चतुर्वेदी, विकास तंवर, कृश्ण मुरारी सामरिया, पार्शद धू्रव राठौड़, महेश गौतम सोनू आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :सावधानः उत्सव के सीजन में मार्केट में नकली खोया और मिलावटी मिठाई, SEE PICयह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार