चण्डीगढ़। मनीमाजरा स्थित मौली काॅम्पलेक्स में रविवार देर शाम गैस सिलेण्डर मे आग लग गई। समय रहते परिजनों ने गैस का सिलेण्डर घर से बाहर फेंक दिया। सिलेण्डर बाहर गिरते ही उसमें जोरदार विस्फोट हो गया और देखते ही देखते भयानक आग की लपटें उठने लगी। गमीनत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि ये हादसा मकान नम्बर 33 सौ में घटित हुआ। सिलेण्डर में आग लगने के कारणों का फिलहाल कुछ भी पता नहीं लग पाया है।