CPI-ML announced two candidate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीपीआई एमएल ने की दो प्रत्याशियों की घोषणा

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 5:31 PM (IST)
सीपीआई एमएल ने की दो प्रत्याशियों की घोषणा
नवांशहर। सीपीआई एमएल न्यू डेमोक्रेसी ने जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों नवांशहर और बलाचैर से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी नेता एडवोकेट दलजीत सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में दस सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। जिसमें जिले की दोनों सीटें भी शामिल है। पार्टी ने नवांशहर से किरती किसान यूनियन के प्रधान सुरेंदर सिंह बैंस और बलाचैर से इफ्टू नेता अवतार सिंह तारी को चुनाव मैदान में उतारा है। नवांशहर के कुलाम रोड पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एडवोकेट दलजीत सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी लोगों की आम समस्याओं को लेकर आम लोगों के बीच जाएगी और शिअद, कांग्रेस, बीजेपी और बसपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरुक करेगी। इस मौके पर इफ्टू के प्रधान कुलविंदर सिंह बड़ैच, डाॅ चमन लाल, निर्मल सिंह जंडी, गुरदयाल रक्कड़, हरमेश सिंह ढेसी, बलविंदर सिहं उस्मानपुर, नाजर सिंह मजारा, हरिलाल, प्रदीप कुमार निराला, अशोक जनागल और जसवीर दीप भी मौजूद रहे।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement