कोटा। नगर निगम के सफाईकर्मियों की लापरवाही के काऱण रंगबाड़ी रोड पर बडे नाले में गाय और बछडा गिर गया। यह घटना नाले को साफ करने के लिए बने हुए चेम्बर के ढक्कन के खुला होने के कारण हुई। नाला गहरा होने के कारण दोनो वापस बाहर नही निकल पाए। घटना का पता चलते ही दूकानदार और स्थानीय लोग उन्हे बचाने के लिए उस और दौडे लेकिन आऱसीसी से कवर्ड होने के कारण लाचार नजर आए।