consumer purchases from stores-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उपभोक्ता भंडार से खरीददारी में जुटे लोग

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 5:49 PM (IST)
उपभोक्ता भंडार से खरीददारी में जुटे लोग
भीलवाड़ा । बाजार में किराणा व्यापारियों द्वारा 500, 1000 रूपये के नोट बन्द करने के बाद सभी खरीददार उपभोक्ता भण्डार से खरीददारी करने में जुटे है। यहां से लोग अपने रूपयों से ज्यादा से ज्यादा सामान लेने के लिए जुटे हुए है। ऐसे में उपभोक्ता भण्डार ने चार दिनों में करीब 60 लाख रूपये से अधिक का सामान बेच दिया है। किराणा सामान खरीदने आये आशा डाड और दिव्या ने कहा कि बाजार में कोई भी 500 और 1000 रूपये के नोट पर सामान देने को तैयार नहीं है। इसके कारण हमें उपभोक्ता भण्डार से सामान खरीदना पड रहा है। वही आशा डाड ने कहा कि हमारे घर में शादी है ऐसे में सामान भी चाहिए। इसलिए यहां से ज्यादा से ज्यादा सामान खरीद रहे हैं। वहीं उपभोक्ता भण्डार के इंचार्ज चन्द्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा उपभोक्ता भण्डार पर 500 और 1000 रूपये लेने के लिए छुट दी गयी है। जिसके कारण हम इन नोट पर सामान दे रहे हैं। अभी तक चार दिनों मे यहां पर करीब 60 लाख रूपये का किराणा सामान बेचा है। हमने पहले दिन 12 लाख, दुसरे दिन 26 लाख ,तीसरे दिन 15 लाख और आज हमारा टारगेट 50 लाख रूपये से ज्यादा का है। यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement