Advertisement
रूट सेट संस्थान में ब्लॉक मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, शैक्षणिक योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विजयपाल वर्मा ने ब्लॉक रैंकिंग के विभिन्न मानकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शाला दर्पण पोर्टल पर कार्मिकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति संबंधी जानकारी नियमित रूप से अपडेट करने पर जोर दिया। साथ ही अर्धवार्षिक परीक्षा से पूर्व आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने, विद्या संबलन योजना की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करने तथा ड्रॉप आउट एवं अनामांकित छात्र-छात्राओं को पुनः विद्यालयों से जोड़कर नामांकन करवाने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश जावर ने विद्यालयों में शौचालय एवं पेयजल सुविधाओं की उपलब्धता, शिक्षक इंगेजमेंट एप, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शाला संबलन टिकट सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
ब्लॉक साक्षरता समन्वयक सत्यनारायण तिवारी ने उल्लास पोर्टल पर अपलोड किए गए सर्वे लर्नर्स के लक्ष्य के अनुरूप स्वयंसेवकों का पंजीकरण करवाने, उत्कृष्ट साक्षरता केंद्रों को सुव्यवस्थित करने तथा साक्षरता कक्षाओं का निर्धारित समय पर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं वाचनालय का संचालन साक्षरता विभाग, जयपुर के निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप करने पर भी जोर दिया।
बैठक में संदर्भ व्यक्ति अनिरुद्ध, कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार, कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण कुमार, रूट सेट संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी, अध्यापक विजय शंकर शर्मा, अजीत जावर सहित ब्लॉक के पीईईओ, यूसीईईओ एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


