Congress submits memorandum against decision to rename Khairthal-Tijara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खैरथल-तिजारा का नाम बदलने के निर्णय के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 सितम्बर 2025 6:27 PM (IST)
खैरथल-तिजारा का नाम बदलने के निर्णय के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन
खैरथल-तिजारा। अलवर जिले की जिला कांग्रेस कमेटी ने खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तहरी नगर करने के निर्णय के खिलाफ विरोध जताया है। जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने यह विरोध राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन के माध्यम से व्यक्त किया। ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के नाम परिवर्तन से स्थानीय इतिहास और सांस्कृतिक पहचान प्रभावित हो सकती है। कांग्रेस ने सरकार से तत्काल इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता रिपुदमन गुप्ता ने बताया खैरथल- तिजारा जिले के नागरिकों में नाम परिवर्तन पर गहरी आपत्ति और आक्रोश है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि खैरथल कस्बा सदियों से अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता है। यहाँ परी माता मंदिर, हनुमान पहाड़ी मंदिर, श्री शीतलदास मंदिर, गरीबनाथ मंदिर, बाबा मोहनराम मंदिर, डेहरा जैन मंदिर, बीबीरानी माता मंदिर, लीलाशाह मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर एवं श्री टेऊराम महाराज जी (डिब) जैसे अनेकों प्रसिद्ध धार्मिक स्थल स्थित हैं। यही नहीं, खैरथल नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 700 बीघा भूमि उपलब्ध है, जहाँ जिला मुख्यालय हेतु सभी आवश्यक कार्यालयों का निर्माण आसानी से किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि बाबा भर्तहरी धाम, जिसका नाम बदलने का आधार बताया जा रहा है, वास्तव में खैरथल-तिजारा जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर अलवर जिले की सीमा में स्थित है। ऐसे में जिले का नाम बदलना न तो उचित है और न ही स्थानीय भावनाओं के अनुरूप।
उन्होंने मुख्यमंत्री माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस निर्णय को तुरंत वापस लेते हुए जिले का नाम पुनः खैरथल-तिजारा ही रखा जाए।उन्होंने कहा शीघ्र अति शीघ्र यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जायेगा, इसी कड़ी में 4 अक्टूबर को खैरथल में विशाल सभा का आयोजन किया जायेगा, सभा को AICC महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र जी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,AICC महासचिव सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित प्रदेश के नेता संबोधित करेंगे ।
आज के कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा, प्रभारी गफूर खान, पीसीसी महासचिव अजीत यादव,, गिरीश डाटा, ओमप्रकाश रोघा, सर्वेश गुप्ता, रोहिताश प्रधान, विक्की चौधरी, शिवचरण गुप्ता, रिपुदमन गुप्ता, जमशेद खान, पप्पू प्रधान, संदीप पाटिल, अखिलेश कौशिक, रामावतार चौधरी, नवीन खैरिया आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement